

पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण उत्पन्न संभावित आपूर्ति संकट, कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण की रोकथाम के मद्देनज़र जिला प्रशासन कैमूर द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं।
जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 31.03.2026 को जिले के सभी प्रखंडों में पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों की औचक जांच हेतु वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जांच का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की नियमित एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना,कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर रोक लगाना एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करना है।
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में सघन जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला प्रशासन को समर्पित करेंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी/प्रतिष्ठान के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें।
कैमूर जिला प्रशासन आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की समुचित एवं पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
( कैमुर से अफसार की रीपोर्ट)


