
पेरिस मे शुरू ओलंपिक गेम्स 2024 मे मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए 10मीटर एयर पिस्टल के फायनल मे ब्रॉन्ज मैडल हासिल कर लिया है। इसके साथ ही मनु भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई है जिन्होंने एयर पिस्टल मे कोई मैडल जीता है। मनु भाकर की इस जीत के साथ ही 2024 ओलंपिक मे भारत का खाता भी खुल गया है। ओलंपिक मे भारत ने अबतक चार मैडल जीथ चुका है। भारत ने सबसे पहले शूटिंग मे 2004मे मैडल जीता था। भारत के राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने एथेंस ओलंपिक मे पहली बार रजत पदक हासिल किया था। 2008 मे अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीता था। 2012 मे विजयकुमार और गगन नारंग ने क्रमश कांस्य और
रजत पदक जीते थे। शूटिंग मे मनु ने बारह साल बाद मैडल जीता और पदक की संख्या पांच तक पहुंच गया। मनु भाकर मूलतः हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की निवासी है। एक बेटी के ओलंपिक मे मैडल जीतने पर पूरे परिवार मे खुशियों का माहौल है। मनु भाकर ने अपने परिवार के साथ साथ देश का भी गौरव बढ़ाया है। मनु भाकर के ओलंपिक मैडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बधाई एवं शुभकामनाऐ दी है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु भाकर को बधाई देते हुए लिखा “पेरिस ओलंपिक मे 10मीटर एयर पिस्टल शूटिंग मे कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। यह भारत की पहली महिला है। भारत को मनु पर गर्व है, उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियो, खासकर महिलाओ को प्रेरित करने वाला है। मै कामना करता हूं कि वह भविष्य मे और अधिक उपलब्धियो को हासिल करे”।









