
पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए 38 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिल दाखिल

गडहनी। पैक्स चुनाव को लेकर गडहनी बीडीओ सह सहाय निर्वाची पदाधिकारी अर्चना कुमारी के नेतृत्व मे शनिवार को प्रखण्ड परिसर मे नामांकन कार्य प्रारंभ किया गया।बीडीओ ने बताया कि नामांकन को लेकर नौ पंचायतो हेतू तीन काउन्टर बनाया गया है।पहले दिन पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए कुल 38 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बागवां पैक्स से एक पुरूष, बराप से एक महिला, काउप से एक पुरूष एवं कुरकुरी से एक पुरूष अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल किया।

वहीं सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति से बागवां पैक्स के लिए दो पुरूष दो महिला, बराप से एक पुरूष एक महिला, कुरकुरी से एक पुरूष वहीं पिछड़ा वर्ग से वागवां मे एक पुरूष एक महिला, बराप से एक पुरूष एक महिला, कुरकुरी से एक पुरूष, अतिपिछडा वर्ग से बागवां एक पुरूष एक महिला, बराप से एक पुरूष एक महिला, काउप से एक पुरूष और सामान्य वर्ग से बागवां पांच पुरूष दो महिला, बराप से तीन पुरूष दो महिला, हरपुर से एक महिला, काउप से दो पुरूष तथा कुरकुरी से एक पुरूष एक महिला ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

