A2Z सभी खबर सभी जिले की

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे ट्रैकमैन की मौत

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअरिया के अंतर्गत जोरुखाड़ ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन के ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन पर तैनात ट्रैक मैन की मौके पर मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मदेव राम उम्र 56 वर्ष पुत्र गनौरी राम निवासी रेहला कला, पलामू,झारखण्ड जो दुद्धी-विंढमगंज रेलवे डाउन लाइन संख्या 64/1012 पर रेलवे ट्रैक निगरानी की ड्यूटी पर था, इसी दौरान अबुझ हाल में रांची -चोपन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

उक्त मृतक महुअरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन ट्रेनर वन के पद पर कार्यरत था।

सूचना पर पहुंची स्थानीय आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Back to top button
error: Content is protected !!