
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा प्रखण्ड के कलमा गांव में संचालित मनरेगा योजना में नियमों की अनदेखी करते हुए मजदूरों के स्थान पर जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की पुष्टि होते ही मनरेगा बीपीओ कुमार अभय द्वारा धुरकी थाना में अज्ञात जेसीबी मशीन संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही संबंधित योजना पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धुरकी थाना के एएसआई सुभाष कुमार अकेला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पंचायत कर्मियों की मौजूदगी में मेठ सहित अन्य लोगों का बयान दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा निर्माण स्थल, कार्य की स्थिति एवं मशीन के उपयोग से जुड़े तथ्यों की बारीकी से जांच की गई।
इस संबंध में एएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के तहत संबंधित लोगों का बयान लिया गया है और पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रारंभिक जांच प्रक्रिया है, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, इस घटना के बाद मनरेगा में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए









