A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेण्डर दुरुपयोग पर हुई कार्यवाही

प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेण्डर दुरुपयोग पर हुई कार्यवाही

पाली, 11 अप्रैल। पाली शहर में महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित बांगड़ कॉलेज के सामने संचालित कृष्णा टी स्टॉल व भोजनालय (पंढरपुरी चाय) पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग का मामला सामने आया।

इस दौरान मौके पर एडीएम (सीलिंग) श्रीमती ओम प्रभा एवं जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। साथ ही प्रतिष्ठान मालिक सोहनसिंह राव के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (ई.सी. एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेंगी।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग की जानकारी मिलने पर जिला रसद कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 02932-251007 पर सूचित करें।

‘‘घरेलू गैस के दुरूपयोग पर रसद विभाग द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज करवाया गया मुकदमा“

शनिवार को पाली स्थित सिपाहियों के बास में 26 मार्च को जाकिर हुसैन/ मो. हुसैन के निवास पर रंगाई छपाई के कार्य में घरेलू सिलेण्डरों के व्यवसायिक दुरूपयोग में 3 घरेलू सिलेण्डरों को जब्त किया गया था। जिस संबंध में जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार के निर्देश पर 08 अप्रैल को प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्र सिंह आशिया द्वारा कोतवाली थाने में जाकिर हुसैन/ मो. हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!