
गया, 13 मार्च 2026, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता राजस्व ने बताया कि बिहार दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
114वां बिहार स्थापना दिवस 22 मार्च के अवसर पर प्रातः 07 बजे स्कूली बच्चो द्वारा रन फ़ॉर बिहार का आयोजन किया जाएगा, जो टावर चौक से समाहरणालय होते हुए गांधी मैदान स्टेडियम पर समाप्त होगी।
डीएम ने सिविल सर्जन गया को निर्देश दिया है कि विशेष ग्रामीण स्वच्छता शिविर का आयोजन करे। सभी प्रखंड के 2 या 3 पंचायतों के महादलित टोलों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाएंगे साथ ही सभी पंचायतों के महादलित टोलो में आशा कार्यकर्ता एवं आगनवाड़ी सेविकाओं के माध्यम से हैंड वाश का प्रदर्शन करवाना सुनिश्चित करवाये।
शिक्षा विभाग के द्वारा प्रखंड स्तर पर क्विज, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं जिसका विषय मद्द निषेद, बाल विवाह निषेध एवं दहेज निषेध का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता कराया जाएगा तथा इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र ज़िला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा वितरण किया जाएगा।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन जय प्रकाश नारायण अस्पताल में किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी सरकारी भवनों को टिमटिमाती रंग बिरंगी लाइट के माध्यम से सजाया जाएगा। नगर आयुक्त ने आम जनो एवं होटल संचालको से अपील किया है कि अपने घरों एवं दुकानों को अपने स्तर से टिमटिमाती रंग बिरंगी लाइट के माध्यम से सजाये।
बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर समाहरणालय कार्यालय परिसर में जीविका के माध्यम से रंगोली बनाकर एव केक काटकर बिहार का 114वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़











