A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

यात्री बसों की जांच कर किराया सूची चस्पा की गई 

सीधी । प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस शासकीय संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में गुरुवार दिनांक 23.01.2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों के द्वारा बीमारी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में छात्रों को शपथ दिलाई गई कि वह स्वयं एवं लोगों को जागरुक करते रहेंगे जिससे इस बीमारी से बचा जा सके। मध्य प्रदेश शासन की मंशानुरूप यह कार्यक्रम प्रदेश के 23 जिलों में 7 दिसंबर 2024 से 25 मार्च 2025 तक 100 दिवस किया जाना है जिसमें जागरूकता, रैली, स्क्रीनिंग टेस्ट आदि किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार सोनी एवं डॉ. अंकिता सोनी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना रहे।

—————–

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला दोनो वर्ग में बनी विजेता

सीधी । उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय सिहावल जिला सीधी में जिला स्तरीय पिट्टू पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार दिनांक 22.01.2025 को किया गया। इस प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का फाइनल मैच संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी और शासकीय महाविद्यालय सिहावल के बीच खेला गया, जिसमें संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी ने शासकीय महाविद्यालय सिहावल को 26 पॉइंट से मात देकर जिला स्तरीय पिट्टू पुरुष प्रतियोगिता की विजेता बनी। वही इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी ने कन्या महाविद्यालय सीधी को 38 पॉइंट से पराजित कर विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संजय गांधी महाविद्यालय की छात्रा पायल को चुना गया। इस जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता से संजय गांधी महाविद्यालय सीधी के सात पुरुष खिलाड़ी एवं सात महिला खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जिसका आयोजन रीवा में होगा। इस प्रतियोगिता में संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी से चयनित सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ.पी.के. सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डॉ रविंद्र नाथ सिंह एवं महाविद्यालय परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी।                                 —————-

यात्री बसों की जांच कर किराया सूची चस्पा की गई

सीधी । जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि यात्री बसों में लगातार ज्यादा किराया लेने की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 22 एवं 23 जनवरी 2025 को अभियान चलाया गया। यात्री बसों में किराया सूची चस्पा की गई तथा बस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि यात्रियों से शासन द्वारा निर्धारित किराया ही लिया जाये अन्यथा की स्थिति में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त 5 ऐसी बसों में 2500 रूपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया।

—————–

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर               पराक्रम दिवस का आयोजन

सीधी । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीधी में गुरुवार दिनांक 23 जनवरी 2025 को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीधी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, आदर्श विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड विद्यालय एवं म. प्र. राज्य के बोर्ड विद्यालयों से 100 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंशु त्यागी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को ‘भारत हैं हम’ श्रृंखला से विभिन्न एपिसोड दिखाये गये एवं इसके पश्चात इसी श्रृंखला पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में प्रथम तीन विजेताओं दिव्या प्रजापति पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीधी, ऋषिका सिंह परिहार मोरीसन पब्लिक स्कूल एवं प्रगति गुप्ता जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट को 250 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंत में प्राचार्य श्रीमती अंशु त्यागी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न विद्यालयों से आये अनुरक्षक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के अंदर देशभक्ति एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव विकसित होगा और वे भारत के समृद्ध एवं गौरवशाली अतीत को जानने के साथ ही स्वतंत्रता के महत्त्व को भी समझ सकेंगे। जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। विद्यालय के वरिष्ठम् शिक्षक श्री मनीष कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों, अनुरक्षकों एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

—————-

गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में विशेष अतिथि के           रूप में प्रतिभाग करेगी श्रीमती मनीषा

सीधी । म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीधी अन्तर्गत गठित लक्ष्मी स्व सहायता समूह ग्राम खोरवाटोला विकासखण्ड सिहावल की सचिव एवं पार्वती संकुल स्तरीय संगठन अमिलिया की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुशवाहा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कर्तव्यपथ नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेगी। प्रदेश से कुल 15 स्व सहायता समूह सदस्यों द्वारा विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जायेगा। ग्राम खोरवाटोला विकासखण्ड सिहावल की रहने वाली श्रीमती मनीषा कुशवाहा का जीवन भी संघर्षो और असफलताओं का सामना कर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की दास्तान है। समूह में जुड़ने से पूर्व श्रीमती मनीषा कुशवाहा के पास आजीविका के सीमित अवसर होने एवं सामाजिक बंदिशों के कारण जीवन बड़ी कठिनाईयों से गुजर रहा था। इसी बीच आजीविका मिशन के द्वारा समूह गठन का कार्य उनके ग्राम में किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिशन स्टॉफ द्वारा उन्हे भी दी गयी। सारी बाते समझने के बाद वह लक्ष्मी स्व सहायता समूह में जुड़ गयी। समूह में जुड़ने के बाद उन्होने कृषि सखी प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं समूह से तीन बार में कुल 50 हजार रूपये की ऋण लेकर पारम्परिक गतिविधि सब्जी उत्पादन के कार्य को और बढ़ाया। इसके बाद प्रगति उत्पादक समूह का गठन कर 02 लाख रूपये की राशि प्राप्त की जिससे उन्होने सब्जी उत्पादन के साथ-साथ बेचने का कार्य भी प्रारम्भ किया। इसके बाद श्रीमती मनीषा कुशवाहा का प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केन्द्र योजना अन्तर्गत ड्रोन दीदी के रूप में चयन कर ड्रोन प्रदाय किया गया है। ड्रोन के सफल संचालन हेतु उन्हे इन्दौर में 05 दिवसीय एवं भोपाल में 03 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। वर्तमान में श्रीमती मनीषा कुशवाहा सफलता पूर्वक ड्रोन का संचालन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही है। ड्रोन में यूरिया की जगह नैनो यूरिया के प्रयोग से किसानों की लागत कम हो रही है और उनके समय की बचत (ड्रोन के माध्यस से एक एकड़ में स्प्रे करने करने में 05-07 मिनट का समय लगता है) हो रही है। वर्तमान में श्रीमती मनीषा कुशवाहा की वार्षिक आय राशि 1.73 लाख रूपये है। श्रीमती मनीषा कुशवाहा अपने जीवन में आये अभूतपूर्व परिवर्तन का श्रेय आजीविका मिशन को देती है।

—————–

‘भारत पर्व’’ के अवसर पर होंगी सांस्कृतिक                                  प्रस्तुतियां

सीधी । गणतंत्र दिवस की संध्या पर स्थानीय मानस भवन में सायं 6 बजे से लोकतंत्र के लोक उत्सव ‘‘भारत पर्व’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सुश्री रमा दुबे भोपाल समूह के द्वारा बघेली लोकगीत तथा श्री लिखीराम घुर्वे अनूपपुर समूह द्वारा गुदुमबाजा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जावेंगी।

—————–

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रमक कलेक्ट्रेट सभागार में 25 को

सीधी । संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन शासकीय संजय गॉधी के अटल आडिटोरियम हॉल में किया जाना प्रस्तावित था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए नवीन स्थल जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित किया जावेगा जिसमें समस्त कार्यालय प्रमुख की उपस्थिति आपेक्षित है। उन्होंने समस्त कार्यालय प्रमुख निर्देशित किया है कि दिनांक 25 जनवरी 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

  1.                      —————–

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी के                    प्राचार्य को हटाया गया

सीधी । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमलाल मिश्र द्वारा आदेश जारी कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहरी के प्रभारी प्राचार्य श्याम सुन्दर तिवारी उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्राचार्य पद से पृथक करते हुये संस्था में द्वितीय वरिष्ठताधारी हिमांचल सिंह उच्च माध्यमिक शिक्षक को अग्रिम आदेश तक के लिये प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्य करने की अनुमति दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के छात्रों को संबल राशि वापस नहीं करने के संबंध में शिकायत सहित प्राचार्य के विरुद्ध अन्य शिकायतें प्राप्त हुई थी। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर शिकायतों की जांच की गई। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि श्याम सुन्दर तिवारी के विरूद्ध विभागीय जॉच संस्थित कर आरोप पत्रादि पृथक से जारी किये जायेंगे।

—————–

रोजगार के लिए थाना स्तर पर शिविरों का किया                         जाएगा आयोजन

सीधी । पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा ने जानकारी देकर बताया है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के द्वारा एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्य के लिये आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थानीय रोजगार देने के लिये कमाण्डेंट एस.आई.एस. प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली द्वारा शिविर आयोजित करना है। उन्होंने समस्त थाना/चैकी प्रभारी को अपने क्षेत्रों मे तिथिवार पंजीयन शिविर लगाये जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि दिनांक 24.01.2025 को थाना अमिलिया में, 27.01.2025 को थाना कुसमी में, 28.01.2025 को चैकी पोड़ी में, 03.02.2025 को थाना मझौली में, 04.02.2025 को चैकी पथरौली में, 05.01.2025 को मड़वास में, 06.02.2025 को चुरहट में, 07.02.2025 को कमर्जी में, 10.02.2025 को थाना रामपुर नैकिन में, 11.02.2025 को चैकी खड्डी में, 12.02.2025 को चैकी बम्हनी में, 13.02.2025 को चैकी मोहनिया में, 16.02.2025 को चैकी टिकरी में, 17.02.2025 को चैकी सेमरिया में, 18.02.2025 को चैकी पिपरांव में, 19.02.2025 को चैकी सिहावल में, 20.02.2025 को थाना जमोड़ी में एवं 22.02.2025 को थाना कोतवाली में 22.02.2025 में आयोजित किया गया है।

—————-

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत प्रभात            फेरी और रैली का हुआ आयोजन

सीधी ।जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अभियान में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के दिशा निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आर सी त्रिपाठी की उपस्थिति व मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी सीधी क्रमांक 1 आशा तिवारी, प्रशासक मंजुला तिग्गा के नेतृत्व में सुबह 8 बजे प्रभात फेरी व रैली वन स्टॉप सेंटर से निकाली गई। साथ ही संकल्प शपथ वाचन भी किया गया। कार्यक्रम में सभी महिला बाल विकास सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अरुणिमा पाठक, पुष्पलता शर्मा, मंजुला मिश्रा एवं केयर टेकर अंजू पांडेय सुरक्षा गार्ड दिनकर तिवारी की उपस्थित विशेष रही। आगामी 8 मार्च तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम स्कूल, गांव व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान बेटियों के सुरक्षा हेतु

लगातार किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!