A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थानस्थानीय समाचार

प. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा

शिविरों में किये जा रहे हैं खाद्य सुरक्षा,ई केवाईसी से संबंधित कार्य

डीडवाना-कुचामन जिले में

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशो के तहत जिले में दिनांक 24 जून से 09 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचे इस हेतु पूरे राजस्थान में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खडगावत द्वारा जिले में शिविर आयोजन कार्यक्रम ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक की ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में खाद्य सुरक्षा में नाम जोडने,आधार सीडिंग,ई-केवाईसी से संबधित सभी प्रकार की समस्याओं का निदान करने के लिए जिले के प्रवर्तन निरीक्षको व राशन डीलरो को निर्देशित किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि डीडवाना कुचामन जिले में NFSA योजनान्तर्गत लम्बित प्रकरणों में कुल लम्बित प्रकरणों 7092 में से 6331 का निस्तारण कर दिया गया, वहींआधार सीडिंग लक्ष्य 12815 में 9090 लोगो की सीडिंग की जा चुकी है तथा NFSA योजनान्तर्गत परिवारों की ई-केवाईसी लक्ष्य 16466 में 8966 की ई-केवाईसी कर दी गई है। साथ ही उक्त शिविर में खाद्य सुरक्षा से जुड़े अपात्र लागों को खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत गिव अप अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को नाम हटाने व पात्र लोगो की शामिल करवाने हेतु प्रवर्तन अधिकारी/निरीक्षको द्वारा प्रेरित किया गया है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!