
फरार चल रहा गौबध तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा।
अंबेडकर नगर। बसखारी थाना अंतर्गत अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री विशाल पांडे एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 22.7.2024 को समय लगभग 11:25 बजे वाद संख्या 316/20 मु0अ0सं080/ 19 धारा 419/420/467/468/471 भ0द0सं से संबंधित अभियुक्त फूलचंद तिवारी पुत्र रामबदन उम्र 45 वर्ष निवासी हजियापुर को घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया जो काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुराग गौतम एवं का0कुलदीप सिंह रहे।


