
जब तक दुखी किसान रहेगा धरती पर तूफान रहेगा, भाकियू की मासिक पंचायत संपन्न
फरीदपुर (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत विकासखंड परिसर में हुई। जिसमें छुट्टा पशुओं को लेकर खंड विकास अधिकारी भगवान दास जी से वार्ता की एक माह का आश्वासन मिला। वार्ता के उपरांत पंचायत में किसान नेताओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा करते हुए विचार रखे। विकास खंड परिसर से जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा आदि नारा लगाते हुए किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी तहसील कार्यालय पहुंचे और उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायव तहसीलदार को सौंपा। नायव तहसीलदार ने विभिन्न मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को यूरिया ना मिलना और यूरिया के साथ नैनो अन्य सामान जबरदस्ती साथ में देना अब नहीं होने देंगे। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने और जान माल की रक्षा करने, 60 वर्ष से अधिक के सभी को वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने, सभी किसानों को किसान सम्मन निधि मिले ऐसी व्यवस्था की जाए किसान तहसील के चक्कर काट रहे हैं किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। दाखिल खारिज और विरासत नियमानुसार किए जाने की मांग की है मृतक आश्रित के नाम समय अनुसार विरासत दर्ज की जाए। बैठक में जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, जिला महासचिव चौधरी सत्येंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित तोमर वरिष्ठ समाजसेवी, तहसील अध्यक्ष सुनील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष भुता गंगाराम वर्मा, पातीराम, ढाकन लाल, धनमेंश्वरी देवी, शंकर लाल, रणधीर सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, जसवंत सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत में हिस्सा लेकर दो ज्ञापन सौंपा।





