
आरएसएस के धर्म जागरण ने गोवर्धन पर्व पर हवन उपरांत भंडारा का किया आयोजन
फरीदपुर (बरेली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण समन्वय जनपद आंवला की ओर से गोवर्धन पर्व पर श्री जिंद बाबा सेवा आश्रम पढ़ेरा में हवन उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें धर्म जागरण समन्वय प्रांत परियोजना प्रमुख अजय सिन्हा, विभाग संयोजक अमर सिंह परमार, गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलवीर सिंह, पंडित हरिओम गौतम जी ने यज्ञ पूर्ण कराया। धर्म जागरण समन्वय के प्रांत परियोजना प्रमुख अजय सिन्हा एवं जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि यज्ञ सामाजिक समरसता सौहार्द के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संकल्पबद्ध कर जिससे वह समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से इस कार्य की सेवा में लगें। हवन के उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला संघ चालक डाक्टर महेश चौधरी, जिला संयोजक दिगंबर कुमार गौड़, धर्म जागरण समन्वय के आंवला जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट, जिला सांस्कृतिक प्रमुख रोहिताश, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र चौहान, ब्रज प्रांत विधि सहसंयोजक शिव कुमार भाटी, सत्यपाल यादव, राजेश शर्मा, मोहित शर्मा, पुत्तू लाल साहू आदि सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। पंडित हरिओम गौतम एवं पंडित हिमांशु गौड़ द्वारा हवन, गोवर्धन पूजा आदि कराया गया जिसमें मुख्य यजमान भक्त संजय अग्रवाल परिवार के साथ उपस्थित रहे। धर्म जागरण समन्वय आंवला के जिला संयोजक दिगंबर कुमार गौड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।







