A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद: ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, नगर निगम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

फिरोजाबाद: ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, नगर निगम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

फिरोजाबाद।
शहर के गांधी पार्क में मंगलवार को करीब 100 ई-रिक्शा चालक एकत्र होकर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। चालकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम से जुड़े कुछ लोग जबरन पर्चियां काटते हैं और अवैध वसूली करते हैं। विरोध जताते हुए चालकों ने कहा कि वे सभी आरटीओ से पास ई-रिक्शा चला रहे हैं, फिर भी उनसे जबरन शुल्क लिया जा रहा है।

ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि पैसे न देने पर न सिर्फ उन्हें अपमानित किया जाता है, बल्कि कई बार मारपीट भी की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब उनके वाहन वैध रूप से पंजीकृत हैं, तो फिर उनसे दोबारा शुल्क क्यों लिया जा रहा है।

इस दौरान चालकों में भारी आक्रोश देखा गया। कुछ चालकों ने कहा कि उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। “हम मेहनत से कमाते हैं, और फिर जबरन वसूली के चलते आर्थिक संकट झेल रहे हैं,” एक ई-रिक्शा चालक ने कहा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नगर निगम की मनमानी बंद नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

अब देखना होगा कि नगर निगम इस विरोध को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!