
फिरोजाबाद मुख्यालय पर सपा ने धरना देकर सरकार पर लगाया दलित और पिछड़ों पर अत्याचार करने का आरोप और जमकर भरी हुंकार।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सपाइयों ने भाजपा सरकार पर दलितों और पिछड़ों की अनदेखी और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। सपाइयों ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा है।
जसराना से सपा विधायक सचिन यादव ने कहा कि प्रदेश में जबसे बीजेपी सरकार आई है। ये सरकार जीरो टालरेंस का वादा करती है। जीरों टालरेंस का क्या हाल है। इनका बुल्डोजर केवल दलितों और पिछड़ों पर चलने के लिए है। असहाय, गरीब, किसानों पर बुल्डोजर चलता है। जो माफिया हैं। उन पर बुल्डोजर नहीं चलता है। ऐसे सांसद जो भारत सरकार में मंत्री भी रहे। उन्हें सुरक्षा तक ये सरकार नहीं दे पा रही है क्योंकि वह दलित हैं। आम दलित की सुरक्षा ये सरकार कैसे कर पाएगी। ये सरकार दलित और पिछड़ा विरोधी है। सपा धरना देकर सांकेतिक
सरकार सुधर जाए या कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार को सुधारने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार दलितों को परेशान करने का काम कर रही है। बाबा साहब के नाम पर दलितों को गुमराह करने का काम कर रही है लेकिन इस देश की जनता सब जान चुकी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार न केवल इन घटनाओं पर चुप है, बल्कि उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण भी दे रही है। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को नहीं रोका गया, तो जनता जवाब देना जानती है। अभी आपकी बारी है, कल हमारी बारी आएगी, कहते हुए उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया।प्रदर्शन के अंत में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि सांसद लालजी सुमन पर हमले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस धरना प्रदर्शन में सपाइयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।









