
*फूलबाग फल मार्केट में लगी भीषण आग कई दुकाने जलकर हुई खाक*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ कानपुर नगर।
फूलबाग स्थित नेहरू युवा केंद्र के बगल में फल मंडी की दुकानों में भीषण अग्निकांड की घटना की जानकारी पाकर तत्काल मौके पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मौके पर घटनास्थल पहुंच कर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए सभी पीड़ितों के नाम नोट किए और घटनास्थल से ही बिलखते रोते पीड़ितों के समक्ष तत्काल सांसद कानपुर रमेश अवस्थी और जिलाधिकारी कानपुर नगर को मौके पर से ही फोन किया सांसद रमेश अवस्थी ने विनोद गुप्ता से कहा कि पीड़ितों की हर संभव सहायता करेंगे किसी भी पीड़ित का अहित नहीं होने दिया जाएगा शासन स्तर पर हर संभव मदद दिलाई जाएगी इसके अलावा डीएम कानपुर से बात करते हुए विनोद गुप्ता ने डीएम से भी मौके पर बात की और कहा कि कल सुबह 11 बजे सभी पीड़ितों को लेकर डीएम कानपुर से मिलने जायेंगे और जो भी संभव मदद शासन स्तर पर होगी हर संभव मदद दिलाएंगे और डीएम से मिलकर शासन स्तर पर घटना को प्रशासन के संज्ञान में भी दिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित रोशन लाल अरोड़ा, अमित दोसर, विशाल अग्रवाल, संजय त्रिवेदी, रोहित गुप्ता, शोभित गुप्ता, निखिल गुप्ता, प्रखर केसरवानी आदि।







