
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत बंडा विधानसभा के बंडा कृषि उपज मंडी के उपार्जन केदो पर कांग्रेस जनों के साथ जाकर किसानों से मुलाकात की।उनकी समस्याओं को समझा एवं उपार्जन केदो पर की जा रही लापरवाही एवं भ्रष्टाचार को किसानों ने बताया। वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ मुहासा नें बंडा कृषि उपज मंडी एवं उपार्जन केदो का दौरा किया . बंडा कृषि उपज मंडी में चल रहे गेंहू खरीदी केंद्रों का सागर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा की अगुवाई में कांग्रेसजनों के साथ निरीक्षण किया किसानों से संवाद कर किसानों को गेहूं,चना,मसूर खरीदी में हो रही समस्याओं का सुना।साथ में पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष बंडा भूपेन्द्र सिंह, धामोनी ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह लोधी,देवप्रशांत सिँह,सूर्य शुक्ला, ऋचा सिँह वीरेंद्र सिंह काकू, सतीश यादव सहित बंडा के कांग्रेस जन उपस्थित रहे. उपार्जन केदो पर किसानों ने बताया कि एक हफ्ते से वारदाना उपलब्ध नहीं है। जब मंडी के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि एक हफ्ते से हमने डिमांड दे रखी है लेकिन माल उपलब्ध नहीं हो रहा है।जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा ने कहा कि जिले का किसान परेशानी के साथ फसल उगाता है और जब उसे फसल को लेकर मंडी में या उपार्जन केदो में जाता है तो वहां के समिति के कर्मचारी रिश्वतखोरी करते हैं उसे अपनी फसल का सही मूल्य प्राप्त नहीं हो पता है। मुहासा ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है और यही कारण है कि उसे किसानों के दर्द और समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।




