
अजीत मिश्रा (खोजी)
अयोध्या यूपी।। बड़े पैमाने में चल रहा था सेक्स रैकेट, अयोध्या पुलिस की ताबड़तोड़ कारवाही।
अयोध्या के गेस्टहाउस में छापा, 12 युवतियां हिरासत में: पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने देर रात मारा छापा
अयोध्या में पुलिस ने देह व्यापार के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके से 12 युवतियों को हिरासत में लिया है।
गेस्ट हाउस में देह व्यापार का गोरख धंधा चलाया जा रहा था।
अयोध्या: राम नगरी के नाम से प्रसिद्ध अयोध्या से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने देह व्यापार के गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देर रात एक गेस्ट हाउस में छापा मारा और 12 युवतियों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि, पुलिस को सूचना मिल रही थी कि, गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। ये गेस्ट हाउस फतेहगंज चौकी से 500 मीटर दूरी पर है। छापेमारी का नेतृत्व सीओ सिटी ने किया।
पुलिस को मिली थी देह व्यापार की सूचना, मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गेस्ट हाउस में देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली थी और इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। फतेहगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर राणी सती गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। जिसमें रैकेट में 12 युवतियाँ शामिल थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच, बताया जा रहा है कि, जिस गेस्ट हाउस में पुलिस की टीम ने छापा मारा है वो फतेहगंज चौकी से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित है। मौके पर पुलिस ने मौके से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है और पुलिस की सतर्कता के चलते अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
अयोध्या के प्राइवेट गेस्ट हाउस में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा। बिहार–गोरखपुर से लड़कियों को लाकर उनसे ये धंधा करवाया जाता था। गेस्ट हाउस मालिक गणेश अग्रवाल सहित 11 महिलाएं पुलिस कस्टडी में हैं।
अयोध्या में देर रात पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान 12 युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी की गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। फतेहगंज पुलिस चौकी से गेस्टहाउस मात्र 500 मीटर दूर है। सीओ सिटी सीओ शैलेन्द्र सिंह ने टीम के साथ छापा मारा।
जैसे ही पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी, वहां भगदड़ मच गई। हालांकि कई थानों की पुलिस टीम पहले से तैनात थी। ऐसे में सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूरा मामला नगर कोतवाली के फतेहगंज स्थित रानी सती गेस्ट हाउस का है।
⭐ गेस्ट हाउस में छापे के बाद पकड़ी गई बारह युवतियां—
सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया- स्थानीय स्तर पर काफी समय से इस गेस्ट हाउस को लेकर से*क्स रैकेट चलने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की है। वहां सेक्स रैकेट का चल रहा था।
⭐ एसएसपी की सख्ती के बाद एक्शन में आई पुलिस—
हाल ही में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कोतवाल देवेंद्र सिंह को निलंबित किया था। इसके बाद से ही जिले में पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। शुक्रवार देर रात की छापेमारी इसी सख्ती का नतीजा मानी जा रही है। मसाज पार्लर की आड़ में भी जारी है जांच पुलिस सूत्रों की मानें तो अयोध्या शहर के कई हिस्सों में मसाज पार्लर की आड़ में भी इसी तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। नगर पुलिस अब अन्य संदिग्ध जगहों पर भी नजर रख रही है। इस छापेमारी को पुलिस ने एक ट्रेलर बताया है, आगे भी ऐसे ऑपरेशन चलाए जाएंगे।