A2Z सभी खबर सभी जिले की

बयाना क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

अतिक्रमण_हटाओ_अभियान : भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नगला बंजारा से कोठी खेड़ा गांव तक सड़क मार्ग को साफ किया। अभियान में जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने हल्का विरोध किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें समझाकर शांत किया, जिससे कार्रवाई सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। तहसीलदार ने बताया कि नगला बंजारा और नगला गोठरा गांव के कई लोगों ने सड़क सीमा में चबूतरे बना रखे थे और लकड़ी व ईंधन सामग्री रखकर अवैध कब्जा किया था तथा इन अतिक्रमणों के कारण सड़क संकरी हो गई थी और राहगीरों व वाहनों के लिए परेशानी उत्पन्न हो रही थी। अभियान के तहत जेसीबी मशीन से चबूतरों को तोड़ा गया और सड़क पर रखी लकड़ी व अन्य सामग्री को हटाया गया है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भविष्य में सड़क सीमा में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!