
प्रेस विज्ञप्ति
बलूचिस्तान
#बलूचिस्तानकीआजादी : पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, बलूच नेता ने बलूचिस्तान के आजाद होने की करी घोषणा।
बलूचियों के प्रतिनिधि मीर यार बलूच ने कहा कि बलूचियों ने अपनी आजादी का फैसला किया है और अब पूरी दुनिया को इस मामले पर चुप नहीं रहना चाहिए। “तुम मारोगे हम निकलेंगे, हम नसल बचाने निकले हैं, आओ हमारा साथ दो, पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान की गलियों में बलूचों का विद्रोह हो रहा है, देश हित में लोग बलूचिस्तान का साथ दे रहे हैं, अब दुनिया को सिर्फ मूक दर्शक नहीं बनना चाहिए”। बलूचिस्तान सालों से पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी पुलिस की हिंसा का शिकार रहा है। पाकिस्तानी सेना यहां पर लगातार मानवाधिकार का उल्लंघन कर रही है और वैसे लोग जो अपनी आवाज उठाते हैं, उन्हें गायब कर दिया जा रहा है।
मीर यार ने भारतीय नागरिकों, मीडिया, यूट्यूबर्स और फेसबुक पर सक्रिय लोगो से अपील की है कि वे उनका साथ दें और बलूचियों को पाकिस्तानी न बताएं। “हम पाकिस्तानी नहीं है, यहां पर पाकिस्तान का मतलब पंजाबी होता है, जिन्होंने कभी भी बॉम्बिंग का सामना नहीं किया है, उनके लोग कभी गायब नहीं होते हैं और न ही उन्होंने जेनोसाइड देखी है”। उन्होंने कहा कि “भारत POK के लिए संघर्ष करे हम उनके साथ है”।
मीर यार ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर भारत के रूख का समर्थन किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि इस मामले पर उन्हें भारत का साथ देना चाहिए और पाकिस्तान पर पीओके खाली करने का दबाव बनाया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान पीओके के लोगों का उपयोग मानव शील्ड के रूप में करता है। इऩ इलाकों में जो भी खून खराबा होता है, उसके लिए लालची पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 1971 में जिस तरह से 90 हजार की संख्या में सरेंडर कर दिया था, ऐसा न हो कि वे एक बार फिर से ऐसी ही शर्मिंदगी का सामना करें।
मीर बलूच ने भारत और दुनिया के दूसरे देशों से उनके देश को मान्यता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया को पाकिस्तान के उस नैरेटिव पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर बलूचिस्तान को मिला लिया था। बलूचिस्तान सालों से मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायत करता रहा है, यहां पर बिना न्यायिक प्रक्रियाओं से ही सजा दे दी जाती है, विरोध करने वालों को गायब कर दिया जाता है, इनमें पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी पुलिस दोनों का हाथ है।
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015







