
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। कोतवाली पुलिस ने चोरी के सिलेंडर के साथ अभियुक्त को दबोचा ।।
⭐चोरी के सिलेंडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता।
बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश।
बस्ती।। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुए गैस सिलेंडर के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
💫मामले का विवरण
थाना कोतवाली में पंजीकृत मु०अ०सं०-126/2026 धारा-305(A), 317(2) BNS के तहत पुलिस टीम मामले की तफ्तीश कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आफताब पुत्र रब्बानी को गिरफ्तार किया।
💫बरामदगी एवं कार्रवाई
पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक अदद गैस सिलेंडर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा-317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त: आफताब पुत्र रब्बानी
बरामदगी: एक चोरी का गैस सिलेंडर



















