
बाबा महाकाल मंदिर उज्जैन मे अब लड्डू का प्रसाद लेने के लिए भक्तों को लंबी लाइन मे इंतजार करने से छुटकारा मिलेगा। हमारे देश मे यह पहला मंदिर होगा जहां पर एटीएम जैसी मशीन के माध्यम से भक्तों को प्रसाद की सुविधा मिलेगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को मंदिर मे लगे मशीन से प्रसाद लेने के लिए कयूआरकोड स्कैन करके भुगतान करना होगा। इसके बाद लड्डू का पैकेट मशीन से बाहर निकेलेगा। रविवार को इस मशीन का उद्घाटन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के करकमलों द्वारा किया गया। मशीन से से प्रसाद का पैकेट लेने के लिए नगद और कयूआरकोड का तरीका रहेगा। बाबा महाकाल प्रसाद की इह मशीन से एक बार मे 130 पैकेट रखने की क्षमता रहेगी। मशीन मे प्रसाद के पैकेट खत्म हो जाने पर दुबारा फिर से उसमे पैकेट भरना होगा। इस मशीन मे सौ ग्राम, पांच सौ ग्राम, तथा एक किलो ग्राम तक के प्रसाद के पैकेट रखे जायेगें। जानकारी अनुसार लड्डू प्रसाद की इस मशीन को लगाने वाली कंपनी के बिजनेस प्रमुख एम• कनन जी का कहना है कि मशीन को शुरू करने मे लगभग दो से तीन दिनों का समय लग सकता है। इसे सोमवार को बैंक से कनेक्ट कर दिया जायेगा। बाबा महाकाल मंदिर उज्जैन मे दर्शनार्थाथी भक्तजनों प्रसाद के लिए लंबी लाइन मे लगना पड़ता है। मंदिर समिति के द्वारा इस काम के लिए अलग अलग काउंटरों पर व्यवस्था के लिए अलग अलग लोगों को रखना पड़ता है। अब इस मशीन के लग जाने के बाद इन कर्मचारियों को दूसरी कार्यो मे लगाया जा सकेगा।


