





रविवार सुबह मंसूर की मां हसीना अपने बेटे के घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। हसीना ने अपने बेटे मंसूर, पुत्रवधू और पौत्र याकूब के शव बरामदे में बाहर से ही पड़े देखे। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों और परिजनों को सूचना दी। घर के बाहर लगी भीड़। – फोटो
सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ चांदपुर राजेश सिंह शहर कोतवाल उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। इस ट्रिपल मर्डर को लेकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। करीब 12:30 बजे डीआईजी मुनिराज जी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।बताया गया कि मंसूर उर्फ भूरा कबाड्डी का काम करता था। जबकि उसका बेटा याकूब राज मिस्त्री के पास मकान निर्माण आदि में मजदूरी करता था। मृतक दंपती के पांच बेटे और एक बेटी है। मृतक दंपती का बड़ा बेटा चांद शादीशुदा है, जो कहीं बाहर रहता है। दूसरा बेटा जहूर है, जो शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। तीसरा बेटा मतलूब जेल में बंद है। वह करीब डेढ़ साल पहले शराब की दुकान पर हुई शराबी की हत्या में जेल गया था। चौथे बेटे याकूब की हत्या हो गई है। पांचवां बेटा तस्लीम अपनी बहन की ससुराल नजीबाबाद गया हुआ था। मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद











