

++++++नागपुर, सोमवार 06 अक्टूबर 2025,++++++
दीपावली आने से पहले महाराष्ट्र राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के महावितरण ने विद्युत की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार यह वृद्धि ईधन समायोजन शुल्क के रूप में की गई है। इसमें सभी श्रेणियों के विद्युत उपभोक्ताओं, व्यवसायिक, घरेलू, औद्योगिक पर इसका प्रभाव पड़ेगा। महावितरण के द्वारा जारी किए गए परिपत्र के अनुसार प्रति यूनिट बिजली अब 35पैसे से लेकर 95 पैसे तक की वृद्धि की गई है। 2025 सितंबर माह के विद्युत उपयोग पर यह बढ़ा हुआ शुल्क लागू होगा तथा 01 अक्टूबर 2025 से आगामी आदेश तक यह बढ़ोतरी जारी रहेगी। मालूम हो कि विद्युत की दरों में किये गये बढ़ोतरी से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के उस वादे को झटका लगा जिसमे यह दावा किया गया था कि महाराष्ट्र राज्य मे अगले पांच वर्ष तक विद्युत दरों में गिरावट देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार महावितरण ने विद्युत दरों को बढ़ाने के पीछे बढ़ती हुई बिजली की मांग और महंगाई को इसका कारण बताया है। विद्युत की बढ़ी हुई नई दरें -: 01से 100 यूनिट तक 35 पैसै प्रति यूनिट। 101 से 300यूनिट तक 65पैसे प्रति यूनिट। 301यूनिट से 500 यूनिट तक 85पैसे प्रति यूनिट। 501यूनिट से ऊपर 95 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है।





