
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: 31 मार्च 2026 को बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय इंटर-स्कूल सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का भव्य समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम गढ़वा संजय पांडे, अविनाश कुमार सिंह (ब्यूरो चीफ, प्रभात खबर, गढ़वा), धीरेंद्र कुमार चौबे (ब्यूरो चीफ, श्री बंशीधर न्यूज) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने द्वारा तैयार किए गए रोबोट्स का संचालन कर रोबोटिक फुटबॉल मैच खेला, जिसमें उनकी तकनीकी दक्षता, नवाचार और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह और रोबोटिक्स के प्रति उनकी गहरी रुचि स्पष्ट रूप से नजर आई।
विद्यालय के निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। सह-निदेशक युवराज सिंह ने इस कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल अनुभव बताया। वहीं विद्यालय के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
प्राचार्य रवीश प्रजापति ने कहा कि इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि संजय पांडे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के तकनीकी ज्ञान को नई दिशा देते हैं।
समारोह के दौरान घोषणा की गई कि 7 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन IIT Delhi में 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली फाइनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को टेकरेडेनस एवं बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक राज कुमार, अनामिका प्रजापति एवं आसिफ अली सहित शिक्षकों—भावना ओझा, गार्गी जायसवाल, प्राची पाठक, अलका तिवारी, नीतू सिंह, रीचा सिंह, मुस्कान सिंह, कोमल केशरी और मुकेश चंद्रा—का सराहनीय योगदान रहा।


