A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दिया एक दिवसीय धरना

मुंगेर

बिहार मुंगेर बुधवार को किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने एक दिवसीय धरना दिया बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा अपनी 17 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु विगत 11 फरवरी 2026 से राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर है। इसके फल स्वरुप पूरे राज्य में दाखिल खारिज परिमार्जन सहित सभी 68 प्रकार के राजस्व कार्य पूरी तरह ठप हैं जिसकी शत प्रतिशत जिम्मेदारी सरकार हठधर्मिता की है। ज्ञात हो कि विगत वर्ष 27 दिनों की ऐतिहासिक हड़ताल के पश्चात तत्कालीन अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग श्री दीपक कुमार सिंह के साथ दिनांक 2 जून 2025 को एक लिखित सहमति बनी थी जिसे विभागीय ज्ञापन 353 (दिनांक 4 6.2025) द्वारा ससुचित किया गया था। तत्पश्चात मुख्य सचिव बिहार सरकार की अध्यक्षता में संपन्न उच्च स्तरीय बैठक (ज्ञापन 437 दिनांक 97.2025) में भी इन निर्णय पर मुहर लगी थी। इस मौके पर हरि विक्रम सिंह रवि शंकर सिन्हा ओमप्रकाश राम संतोष कुमार संदीप कुमार रंजीत कुमार चंदन कुमार राजेश कुमार राजीव रंजन विजय कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!