
बुढ़मू में NMMU की टीम ने जेंडर कैंपेन की गतिविधियों का किया जायजा।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। जेंडर रिसोर्स सेंटर, बुढ़मू में एनएमएमयू (NMMU) की टीम ने जेंडर कैंपेन के तहत की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम ने जनप्रतिनिधियों और PG से जुड़ी मेंबर्स से कैंपेन के दौरान किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जनप्रतिनिधियों और PG मेंबर्स ने बताया कि जेंडर CRP महिलाओं को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाकर समूह बैठकों, ग्राम संगठन, बदलाव मंच, ग्राम सभा और स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रही हैं। इनमें रंगोली, शपथ, रैली, दीवार लेखन, खेल प्रतियोगिताएं और सुरक्षा ऑडिट प्रशिक्षण शामिल हैं।
महिलाओं को रोजगार, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल मजदूरी और डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को उनकी आर्थिक पहचान और अधिकार के प्रति संवेदनशील किया जा रहा है।
कैंपेन के चार प्रमुख थीम पर ध्यान दिया गया:
महिला का आर्थिक योगदान – महिलाओं का घर और व्यवसाय में योगदान, और आर्थिक सशक्तिकरण में पहचान।
संसाधनों की पहुंच और नियंत्रण – महिलाओं के पास संसाधन होते हुए भी उनके नियंत्रण की कमी।
सुरक्षा और आवागमन – गांव के नक्शे के जरिए असुरक्षित स्थानों की पहचान और सुरक्षा उपाय।
कार्य का समान वितरण – पुरुष और महिला के बीच कार्य विभाजन में समानता।
साथ ही महिलाओं को अपने खर्च और आर्थिक निर्णयों में नियंत्रण देने पर जोर दिया गया। इस दौरान सुझाव आया कि पुरुषों को भी प्रशिक्षण और समन्वय में शामिल किया जाए ताकि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम हो और उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस बैठक में प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, पश्चिमी जिला परिषद रामजीत गंझू, मुखिया रामवृत्त मुंडा, वार्ड सदस्य, PG मेंबर्स और सभी जेंडर CRP उपस्थित थे।






