
राजू बैरागी 9977480626
ब्यावरा मे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय एवं राजगढ़ जिला सम्मेलन ब्यावर नगर के वल्लभा परिसर में 11 मई को संपन्न हुआ
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक राजकुमार दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्यालय प्रभारी दिलिप भदौरिया, समिति संयोजक सरल प्रताप भदोरिया उज्जैन संभाग अध्यक्ष अनिल जैन भोपाल संभाग अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता रिजवान अहमद सिद्दीकी संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेश जोशी संभागीय महासचिव संजय राठौर प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित रहे

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां वीणा वादिनी सरस्वती जी की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार सेन द्वारा किया गया स्वागत भाषण राजगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने दिया उसके बाद मुख्य अतिथियों का उद्बोधन हुआ स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार ने कहा हमारी सरकार द्वारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांगों पर विचार किया गया है और कई मांगों को स्वीकृति भी मिली है मुख्य मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर उन्होंने कहा कैबिनेट बैठक में इस पर विचार किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है में हमेशा पत्रकारों के साथ हूं तो वही कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति को बधाई दी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने

पत्रकारों के कई पहलुओं पर चर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पत्रकारों के लिए एक चुनौती पूर्ण समय है तो वहीं कई जगह पत्रकारों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर उन्होंने प्रशासन की कड़ी निंदा भी की भारत का हर एक पत्रकार देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है । भारत का एक भी पत्रकार देशद्रोही नहीं है वर्तमान परिस्थिति में भारत का हर एक पत्रकार देश हित में अपनी कलम चला रहे है। साथ ही भारत पाकिस्तान तनाव की स्थिति पर प्रकाश डाला और हमले में शहीद जवानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई । कार्यक्रम के अंत में राजगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने खुजनेर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र सेन की नियुक्ति की घोषणा की उसके बाद ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष भागवत शर्मा ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में संभाग के साथ विदिशा भोपाल राजगढ़ उज्जैन शाजापुर आगर मालवा गुना विदिशा जिले से शामिल हुए सभी पत्रकार साथियों का फूल माला से स्वागत किया कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने सहभोज किया प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।






