
रोहित/वन्दे भारत न्यूज-कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के पांचवे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। देश–विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भागीदारी कर उत्साह बढ़ाया। महोत्सव में गीता रन, लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती की भव्य प्रस्तुतिने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक रंगीनियों औरआध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बना है।
ब्रमसरोवर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से हाई अलर्ट दिखाया है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के दौरान सुरक्षा को लेकर ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में धारा 163 लागू रहेगी और पुलिस द्वारा सख्त निगरानीl
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में 10 डीएसपी के नेतृत्व में लगभग 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंl प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में 24 घंटे सतर्कता बरतेंगे ताकि संदिग्धों को पहचाना जा सके। ब्रमसरोवर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो निरंतर निगरानी कर रहे है l
यह व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह सक्षम है ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम की जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण दिया जा सके। उच्चतम स्तर की सतर्कता और नियंत्रण बनाए रखने के लिए कमांडो व डॉग स्क्वाड की तैनाती भी की गई है।










