महराजगंज 27 जनवरी 2026 को महाराजगंज जिलाधिकारी कार्यालय पर ब्राह्मण महासभा, एवं
सवर्ण आर्मी,परशुराम सेना अन्य कई सवर्ण समिति संगठनो केपदाधिकारी गणो द्वारा U.G.C. एक्ट जैसे काले कानून भारत सरकार के द्वारा पास किए जाने पर उग्र प्रदर्शन करते हुए जनपद के जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा से अपनी बात रखते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तथा महाराजगंज के जिलाधिकारी से मौखिक रूप में भी इस पर चर्चा किय गया।सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने कहा इस U.G.C. एक्ट जैसे काले कानून को समाप्त किया जाना चाहिए ,अगर U.G.C. जैसे काले कानून भारत सरकार समाप्त नहीं करता है तो अलग-अलग अन्य सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ता पदाधिकारी गण जमीनी स्तर पर उतर करके उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे ,आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी जी, पंडित दिग्विजय दुबे नेशनल मानवाधिकार (राष्ट्रीय महासचिव)
ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी नर्वदेश्वर शुक्ला, एवं रघुवंश मणि उपाध्याय,सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष रत्नेश पाठक इसके अलावा,सच्चिदानंद पांडेय , अश्विनी तिवारी पंकज मणि त्रिपाठी , अनुभव पांडे , मनोज तिवारी आशुतोष तिवारी , अवधेश पांडेय पंडित ओंकारनाथ त्रिपाठी , अजय प्रताप तिवारी संजय पांडेय , मयंक मणि तिवारी सुनील पांडेय , देवेंद्र कुमार आदि बहुत से सामान्य वर्ग के लोग उपस्थित रहे।