
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा रमुना थाना क्षेत्र से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुधवनिया के समीप मोहर्रम पर्व के मिलनी के दौरान एक विशेष समुदाय के द्वारा मवेशी के रहने के लिए बनाए गए झाला के उखाड़े जाने से उत्पन हुए विवाद को पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुहकर दोनो समुदाय के लोगो को समझाकर मामला शांत कराया।
मामला उत्पन होने के बाद मिलनी स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सतेंद्र कुमार सिंह व जीप अध्यक्ष शांति देवी द्वारा दोनो समुदाय को समझाते हुए इस घटना में सामिल लोगो पर करवाई करने के आश्वासन के बाद मामला पूरी तरह शांत हुवा। जानकारी के अनुसार सिलीदाग व भागोडीह गांव के मुस्लिम समुदाय के द्वारा प्रतिवर्ष उक्त स्थल पर मिलनी किया जाता रहा है। मोहर्रम पर्व के अवसर पर आज भी सैकड़ो की संख्या में मिलनी के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग आए हुए थे। लेकिन कुछ मुस्लिम युवाओं के द्वारा मिलनी स्थल के समीप नकू राम,भनु राम,दिनेश राम के द्वारा मवेशी के रखने के लिए बनाए गए झाला को उखाड़ कर फेंकने लगे। जिसके बाद सिलीदाग निवासी स्वर्गीय नंदू राम के पुत्र जितेंद्र राम के द्वारा मोबाईल अपने पैकेट से निकालते ही झाला उखाड़ रहे भगोड़ीह गांव के मुस्लिम युवकों के द्वारा विडियो बनाने जाने की शंका पर अचानक मारपीट शुरू कर दिया गया। जिसके बाद मारपीट के कारण मामला बढ़ गया। इस मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को मिलते ही तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह,पुलिस निरक्षक रतन कुमार सिंह,थाना प्रभारी असफाक आलम,जीप अध्यक्ष शांति देवी,सीओ सह बीडीओ वासुदेव राय घटना स्थल पर पहुंचकर लोगो को समझाते हुए मेले को समाप्त कराया गया। इस दौरान मिलनी स्थल पुलिस छावनी तब्दील हो गया। मौके पर भागोडीह मुखिया प्रतिनिधि चुनू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।