
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सहारनपुर से – कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सरसावा थाना प्रभारी ने बांटीं छतरियां, गर्मी-बारिश से मिलेगी राहत!
सहारनपुर – कांवड़ यात्रा 2025 को सफल और सुरक्षित बनाने में पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी निभा रहे हैं। इस दौरान लगातार धूप और अचानक बरसात जैसी चुनौतियों के बीच सरसावा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को खुद अपने हाथों से छतरियां वितरित कीं, जिससे ड्यूटी कर रहे जवानों को मौसम की मार से कुछ राहत मिल सके।
यह दृश्य उस वक्त भावुक कर गया जब पुलिसकर्मी खुद भीगने की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे रहे और थाना प्रभारी ने उनकी सेवा का सम्मान करते हुए छतरी भेंट की। थाना प्रभारी ने कहा –
“हमारे जवान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ये छतरियां उनकी सेवा के लिए एक छोटा सा प्रयास है ताकि वे बारिश और तेज़ धूप से कुछ हद तक सुरक्षित रहें।”
छतरियां पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ड्यूटी में तैनात एक सिपाही ने कहा –
“ऐसे छोटे-छोटे प्रयास हमारे हौसले को दोगुना कर देते हैं। लगता है कि हमारे अफसर हमारे साथ खड़े हैं।”
यह पहल न सिर्फ सहारनपुर पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि जो लोग हमारी सुरक्षा में लगे हैं, उनके लिए भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस ब्रेकिंग के साथ साफ हो गया है कि कांवड़ यात्रा में केवल श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी सेवा और समर्पण की मिसाल कायम कर रहे हैं।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
उत्तर प्रदेश महासचिव – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083




