
ब्रेकिंग न्यूज़ – सहारनपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दोनों अपराधी गोली लगने से घायल, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे!
सहारनपुर, 25 मई 2025:
DIG सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के सख्त निर्देशों और SSP रोहित सिंह सजवान व SP देहात सागर जैन के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
शनिवार देर रात थाना बड़गांव प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की बाईक सवार लुटेरों से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी विनय शर्मा बाल-बाल बच गए।
मुठभेड़ की लाइव झलक: कल्ला नेहड़ी रोड पर तड़तड़ाई गोलियां!
बड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्ला नेहड़ी रोड स्थित आशाराम त्यागी स्कूल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और कच्चे रास्ते से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों को पैरों में गोली लगी और वे घायल अवस्था में मौके पर ही दबोच लिए गए।
थानाध्यक्ष विनय शर्मा पर चली गोली, बाल-बाल बचे!
मुठभेड़ के दौरान एक गोली थानाध्यक्ष विनय शर्मा को लगभग छूती हुई निकल गई। इस साहसिक कार्रवाई में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि दोनों लुटेरे घायल हो गए।
बदमाशों की पहचान व बरामद सामान:
घायल बदमाशों की पहचान
- गोटू पुत्र पप्पू निवासी सम्मलहेड़ी, थाना रामपुर मनिहारान
- अंशुल पुत्र ऋषिपाल निवासी सूबरी, थाना नानौता
के रूप में हुई है।
दोनों अपराधी थाना बड़गांव में पंजीकृत लूट के मामले में धारा 309(4) के वांछित अभियुक्त हैं।
बरामदगी में शामिल:
- लूट के ₹2 लाख नकद
- 1 तमंचा
- 2 जिंदा और 1 खोखा कारतूस
- 1 मसकट, 1 जिंदा/1 खोखा कारतूस
- घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
ईंट भट्टा मुनीम से हुई थी लूट:
जानकारी के मुताबिक इन बदमाशों ने हाल ही में एक ईंट भट्टे के मुनीम से लूटपाट की थी, जिसकी शिकायत पर यह घेराबंदी और मुठभेड़ की कार्रवाई की गई।
DIG का बड़ा संदेश:
DIG अभिषेक सिंह ने साफ किया है कि
“सहारनपुर परिक्षेत्र में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर घटना का सख्ती से संज्ञान लिया जा रहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।”
इलाज जारी, अगली कानूनी कार्रवाई शुरू
घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्वस्थ होते ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083









