A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनमौसमलाइफस्टाइल

ब्रेकिंग न्यूज ..श्री बंशीधर नगर में घटी अलग-अलग दुर्घटना में सात लोग हुए घायल

बंशीधर नगर :- बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग अलग सड़क मार्ग में हुए दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा बंशीधर नगर से :- बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग अलग सड़क मार्ग में हुए दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जिसमे तीन घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पहला घटना बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर तुलसीदामर घाटी के समीप घटा।जहा कमांडर गाड़ी के चपेट में आने से मोटर साइकल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनो पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर ग्राम निवासी अशोक भुइया के 13 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, राधेश्याम भुइया के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तथा कामेश्वर पासवान के 38 वर्षीय पुत्र बुधन पासवान का नाम शामिल है। घायल पवन की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। बताया जाता है कि तीनो घायल भवनाथपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे तुलसीदामर घाटी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे कमांडर के चपेट में आ गए। दूसरा सड़क दुर्घटना बंशीधर नगर विशुनपुरा मुख्य मार्ग पर भोजपुर ग्राम के समीप घटा। दो मोटरसाइकल के आमने सामने टक्कर में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल होने वालो में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला ग्राम निवासी नंद किशोर यादव के पुत्र सुदीप यादव तथा उसकी बहन ललिता देवी तथा थाना क्षेत्र के अलकर गांव निवासी बिगन सिंह के पुत्र राजेश सिंह का नाम शामिल है। घटना में घायल राजेश सिंह तथा सुदीप यादव को रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सुदीप यादव अपनी बहन को लेकर बंशीधर नगर से वापस लौट रहा था वही राजेश सिंह अपनी भतीजी का पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर वापस लौट रहा था। भोजपुर गांव में आमने सामने के टक्कर में सभी घायल हो गए। तीसरा घटना उसी मार्ग पर भोजपुर गांव में घटा जहा सड़क पर गाय आ जाने के कारण थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी जैनुल अंसारी का पुत्र सदाम अंसारी घायल हो गया।

Back to top button
error: Content is protected !!