डीडवाना कुचामन – डीडवाना कुचामन जिले भर में गुरुवार को भक्ति ओर श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है हनुमान जन्मोत्सव। इससे पूर्व बुधवार को हनुमान मंदिरों को विशेष लाइटिंग से सजाया गया ओर सुंदरकांड ओर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह बजरंग बली का विशेष श्रृंगार कर महा आरती की गई। साथ ही प्रसादी से भोग लगाया गया। भक्तों ने भी अपने घर से बनाया चूरमा बाटी लाकर बाबा का भोग लगाया। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मंदिरों में भक्तों की दर्शनों के लिए लंबी लंबी लाइन लगी रही।
ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501