
प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक अत्यंत गौरवशाली समाज है। भक्त माता कर्मा, माता राजिम दाई व दानवीर भामाशाह जैसी महान विभूतियाँ इसी समाज की देन हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को हमारी सरकार ने क्रमवार पूरा किया है। होली से पूर्व 25 लाख 24 हजार किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि का भुगतान किया गया है । महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक माताओं को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। 5 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।
उन्होंने बताया कि रामलाल दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 42 हजार से अधिक राम भक्त अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से बुजुर्गों को देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है, जिसका लाभ अब तक 05 हजार से अधिक श्रद्धालु उठा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद था। केरल से भी बड़े भू-भाग वाला बस्तर क्षेत्र 40 वर्षों से अधिक समय तक नक्सल हिंसा से ग्रस्त रहा, जहाँ न सड़क थी, न बिजली, न पानी। किंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प तथा हमारे वीर जवानों के साहस से आज नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है। 400 से अधिक गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। वहाँ सड़कें बन रही हैं, बिजली पहुँच रही है, स्कूल और अस्पताल खुल रहे हैं। नक्सलवाद के पूर्ण अंत के बाद बस्तर विकास की नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक संपदा, उर्वर भूमि और मेहनतकश लोग दिए हैं कृ ष्छत्तीसगढ़िया सबले बढ़ियाष् कृ इसी भावना के साथ हम सबको मिलकर इस प्रदेश को देश में सर्वाेच्च स्थान दिलाना है। इसमें साहू समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए साहू समाच हमेशा से कदम मिलाकर चल रहा और चलता रहेगा।
इसके साथ ही उन्होने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध व उर्जा संकट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होने यकिन दिलाया कि अन्य देशों से बेहतर तालमेल समन्वय के चलते भारत बेहतर स्थिति में हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे भी भारत की स्थिति अच्छी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहू समाज के लिए छात्रावास या सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये तथा साहू के जमीन में बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में साहू समाज की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने सदियों से अपने परिश्रम और समर्पण से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होने कहा इस गौरवशाली परंपरा को समाज के सामने गर्व के साथ रखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम माता कर्मा जयंती इसलिए मनाते हैं ताकि माता कर्मा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाया जा सके। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का वास्तविक निर्माण संभव है। उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक अनुशासन को आवश्यक बताया। इन्हीं तीन सूत्रों को अपनाकर हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इसके अलावा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने माता कर्मा के जीवन, समरसता और भक्ति के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत किया।
महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भूलन सिंह मरावी, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भैयालाल रजवाड़े, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, कसडोल श्री संदीप साहू, श्री निरेंद्र साहू, श्री रामकृपाल साहू, श्री लल्लू साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहू समाज के सदस्य, संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आई जी सरगुजा श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।



