
झालावाड़ 12 अप्रैल। भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति झालावाड़ द्वारा 14 अप्रैल 2026 को 135वीं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में भव्य समारोह एवं विशाल स्वाभिमान वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे खेल संकुल से वाहन रैली प्रारम्भ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
जयंती समारोह दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जहां विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसमें 10वीं-12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, सरकारी सेवा में चयनित अभ्यर्थी, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है।




