
भरतपुर *सांसद ने PMO को फटकारा, कहा-सोकर आए हो क्या:* CMHO से बोलीं-किसी की मौत पर हंस रहे हैं, कलेक्टर ने कहा-इनकी शक्ल ही ऐसी है
भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक के दौरान बात का जवाब नहीं देने पर सांसद संजना जाटव प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) नगेंद्र भदौरिया पर भड़क गईं। सांसद ने कहा- कहा- मुझे ऐसा लग रहा है कि सोकर आए हो, इसलिए आवाज नहीं आ रही है। मैंने पूरी बात कह दी और आपने सुना भी नहीं कि मैडम क्या कह रही हैं।
संजना जाटव ने कहा- दो दिन पहले आंधी-तूफान में छत से गिरकर घायल महिला को हॉस्पिटल लाया गया था। सीएमएचओ से बात हो गई थी, लेकिन निचले स्तर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। दो घंटे बाद महिला की मौत हो गई।
इस बात पर सीएमएचओ को मुस्कराते देख सांसद बोलीं-किसी की जान चली गई और आप हंस रहे हैं, बड़े ही शर्म की बात है। तभी कलेक्टर कमर चौधरी ने बात संभालते हुए कहा- हंस नहीं रहे हैं, उनकी शक्ल ही ऐसी है.











