

निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉक्टर संजय कुमार निषाद जी के निर्देशानुसार ब्लॉक एवं जिला स्तर पर माता फूलन देवी का शहादत दिवस बड़े ही धूमधाम से शिवगंज में मनाया गया जिसमे पूर्व सांसद फूलन देवी जी को याद करके उनकी तस्वीर पर फूलमाला एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट तुलाराम निषाद जी ने बताया कि अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय कि योद्धा 1996 में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से (लोकसभा) चुनाव जीता और वह संसद तक पहुँची। 25 जुलाई सन 2001 को दिल्ली में उनके आवास पर फूलन देवी की हत्या कर दी गयी। आज के कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित प्रधान सुनील कुमार निषाद (जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी संगठन), जितेंद्र निषाद (जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा) , कमलेश निषाद जिला अध्यक्ष (युवा वाहिनी) हरिश्चंद्र निषाद ( जिला संरक्षक) , कमल सिंह ( युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष) , उदय सिंह , एडवोकेट तुलाराम निषाद, अजय निषाद (जिला महासचिव जालौन) , जगराम , रामबिहारी, जयचंद , बिनोद निषाद , सुमित निषाद, हनुमंत निषाद, श्री राम निषाद , संजू , प्रताप, किशन पाल, अनुज गौतम, मुकेश गौतम , मोहन निषाद , प्रमोद निषाद , कमलेश एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे






