
झालावाड़, 25 अप्रैल। भीषण गर्मी और हीटवेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों का समय 25 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के तहत सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
URL Copied
2,503 Less than a minute






