A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने किया

धनबाद
कतरास: जिला प्रशासन के लाख

प्रयास के बावजूद भी सड़क दुर्घटना में कमी नहीं आ रहा है। तेज वाहन चलाने के चक्कर में अक्सर सड़क दुर्घटना हो रहे हैं, जिसमें जान माल की भारी क्षति भी हो रही है ।धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत रंगुनी ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। आमने-सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार और स्प्लेंडर बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जे एच 10 बी वाई 6029 और स्प्लेंडर बाइक संख्या जे एच 10 वाई 0892 के बीच जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि स्प्लेंडर बाइक का शॉकर टूट गया और बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान ईस्ट बसुरिया कोलियरी के बीसीसीएल कर्मी एवं भूली ए-ब्लॉक निवासी विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को पास के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया।
इसके बाद बीसीसीएल की एंबुलेंस से घायल कर्मी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

Back to top button
error: Content is protected !!