धाकड़ समाज के एल्या परिवार द्वारा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने कुल भैरव व कुल की सती माता के मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय ईदगाह रोड पर स्थित भेरुजी के मंदिर पर सोमवार 23 मार्च से आयोजित पंच दिवसीय एक कुण्डी शिवशक्ति यज्ञ के दौरान विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। इसी क्रम में यज्ञ के प्रथम दिन नया माली पूरा स्थित मठ मन्दिर से प्रातः 8.30 बजे ढोल तथा बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा प्रारम्भ होगी तथा इसी दिन मंडप प्रवेश व अग्नि स्थापना कार्यक्रम होंगे। मंगलवार को वेद पाठ, गणेश पूजन के साथ ही सप्तशती पाठ का आयोजन होगा। बुधवार को हवन, पूजन व गुलाब पुष्पों का अर्चन किया जाएगा। जबकि गुरुवार को श्री भेरुजी और सती माता का अभिषेक किया जाएगा। यज्ञाचार्य पण्डित कमलेश दुबे पिंगराला वाले के सानिध्य में सम्पन्न होने वाले उक्त कार्यक्रम के समापन अवसर पर शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद महाआरती का आयोजन रखा गया है। इसी दिन प्रातः 10 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान उपस्थितजनों को प्रसादी वितरित की जाएगी।
विकास से कोसों दूर सगमा प्रखंड — जनता पूछ रही, “आखिर कब बदलेगी सगमा की तस्वीर?”
10/05/2026
: चौमूं के सामोद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
10/05/2026
रात्रि चौपाल में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना*
10/05/2026
मीरजापुर पुलिस थाना अदलहाट व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार (वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता)-
10/05/2026
आज गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिंघापुर मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाl
10/05/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई, गयाजी मे 11मई 2026(सोमबार )को लगेगा रोजगार शिविर l
10/05/2026
लखीमपुर खीरी: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी, एक ही दिन में कटे 207 चालान
10/05/2026
RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन
10/05/2026
शाहपुर की घटना प्रशासनिक विफलता और शराब माफियाओं के आतंक का परिणाम है – भूपेंद्र सिंह मोहासा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!