


सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के संकल्पित प्रयासों से मकरोनिया नगरपालिका क्षेत्र अब एक सुंदर और विकसित स्वरूप ले रहा है। विधायक लारिया ने वार्ड क्रमांक 07 और 09 में विकास की नई इबारत लिखते हुए करीब 45.04 लाख रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक लारिया ने वार्ड क्र. 07 में आर.सी.सी. नाली निर्माण, संगम टेंट से गायत्री नगर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक कार्य तथा विभिन्न मोहल्लों में सी.सी. रोड व नाली निर्माण हेतु कुल 37.92 लाख रुपये के कार्यों का शुभारंभ किया। वहीं, वार्ड क्र. 09 में बीजासेन माता मंदिर, सुन्दरलाल स्कूल के पीछे और गौरव ज्वेलर्स सहित अन्य क्षेत्रों में 7.12 लाख रुपये की लागत से पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मकरोनिया को एक आदर्श टाउन के रूप में स्थापित करने के लिए क्रमबद्ध विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मिहीलाल, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।










