
आयुक्त, बस्ती मण्डल बस्ती की अध्यक्षता में ‘मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति’ की बैठक दिनॉक 05 मार्च को सायॅकाल 4ः00 बजे।
आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दिनॉक 05 मार्च को सायॅकाल 4ः00 बजे आयुक्त सभागार बस्ती में आयोजित होगी जिसमें संभाग के जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं इन दुर्घटनाओं में मरने वाले व्यक्तियों में कमी लाये जाने आदि के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े स्टेक होल्डर्स के मध्य विचार-विमर्श किया जायेगा। जनपदों में यातायात पुलिस विभाग के द्वारा बार-बार दुर्घटना होने वाले स्थलों को चिन्हित कर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं जिनकी सड़कों पर ये दुर्घटनायें हो रही हैं, से सुधारात्मक कार्यवाही कराये जाने और दुर्घटना होने की स्थिति में बिना विलम्ब किये दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल पहुॅचाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार किया जायेगा। अज्ञात वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों के लिए सोलेशियम स्कीम के तहत सहायता उपलब्ध कराये जाने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को गुड सेमेरिटन पुरस्कार जिसके तहत रू0 5000/- की धनराशि एवं प्रसंशा पत्र उपलब्ध कराया जाता है को चिन्हित करने के उपाय किये जायेंगे तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों पर सघन प्रवर्तन की कार्यवाही जैसे अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एच0एस0आर0पी0) न लगे होने की स्थिति में रू0 5000/- का जुर्माना किये जाने आदि पर विचार-विमर्श होगा। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा।
(रवि कान्त शुक्ल)
संभागीय परिवहन अधिकारी,
(प्रवर्तन), बस्ती मण्डल।
कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी, बस्ती।
पत्रांक- /प्रेस विज्ञप्ति/म0स0सु0स0/बैठक/25 दिनांक 04 मार्च, 2025
1. आयुक्त महोदय, बस्ती मण्डल, बस्ती के सादर अवलोकनार्थ प्रेषित।
2. जिलाधिकारी बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर को सादर सूचनार्थ प्रेषित।
3. सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा0/प्रर्व0) बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
4. उप निदेशक, सूचना बस्ती मण्डल को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि संभाग के जनपदों में मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित कराये जाने का कष्ट करें।
संभागीय परिवहन अधिकारी,
(प्रवर्तन), बस्ती मण्डल।























