A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनुष्य और प्रकृति एक दूसरे की रक्षा करके ही जीवित रह सकते हैं

कठूमर उपखंड के गांव भरीथल में वृक्षारोपण

मनुष्य जीवन को संपूर्ण सुख प्रदान करती हैं प्रकृति,

और प्रकृति की रक्षा प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य ,,(गिरधर, हवलदार भरीथल )

 

संवाददाता बलदेव चौधरी

 

कठूमर विधानसभा सभा के गांव भरीथल में आज एक प्रकृति के प्रेमी के नेतृत्व में गांव के सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें स्कूली बच्चों एवं अध्यापक गण के अलावा ग्रामीण लोगों का सहयोग रहा

आप को बता दें गांव भरीथल के शिक्षा मंदिर में पेड़ लगाए गए और मोक्षधाम शमशान भूमि के परिसर में भी वृक्ष लगाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया

गिरधर हवलदार भारतीय सेना से सेवा निवृत्ति के उपरांत आप जन साधारण के कल्याणार्थ हमेशा अपना अमूल्य समय कुछ ना कुछ ऐसे सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय रहते है जिसमें विशेष कर राष्ट के भविष्य नन्हे बच्चों को एक ऐसा वातावरण उपलब्ध हो की जिसमें आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रह सकता है और स्वस्थ मन में ही अच्छे संस्कार पैदा हो सकते हैं और जब बच्चों के संस्कार स्वच्छ होगे तो राष्ट का वातावरण भी स्वच्छ अपने आप हो जाएगा फिर चाहे प्रदूषण किसी प्रकार का हो चाहे वातावरण की जहरीली वायु हो या दूषित राजनीति का जहर सब कुछ स्वच्छ हो जाएगा और इसका एक ही उपाय है अधिक से अधिक वृक्ष लगाए पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण और समाज के प्रदूषण के लिए बच्चों में अच्छे संस्कार रूपी वृक्षारोपण करे

इस शुभ अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ गांव की नारी शक्ति एवं गणमान्य नागरिकों का योगदान रहा और श्रावण मास की रिमझिम बारिश में वृक्षारोपण किया गया

आप को बता दें इसी क्रम में कल। 30 जुलाई बुधवार को स्थानीय विधायक रमेश खींची भी गांव भरीथल में गांव की स्वच्छता अवलोकन एवं ग्रामीणों से आभार प्रकट करने एवं विभिन्न समस्याओं का निस्तारण के प्रयास हेतु आगम न होगा,

Back to top button
error: Content is protected !!