


चित्रकूट 12 नवंबर 2025
ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड संस्था के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर किशोरियों को किया जागरुक,
जनपद चित्रकूट ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के प्रोजेक्ट जाग्रति 4 के माध्यम से ग्राम कौहारी माफ़ी और परसौजा इंटर कालेज में लडकियों को शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह जैसे कुरीतियों का विरोध करने, लड़के और लडकियों में भेदभाव न रखना, दोनों के प्रति सामान शिक्षा दिलाने की सकारात्मक सोच रखने जैसे विषयों को लेकर किशोरियों व उपस्थित अभिभावकों को जागरूक किया गया, साथ ही किशोरियों के शिक्षित करने के फायदे जैसे कि उनके आर्थिक विकाश में वृद्धि बच्चो एवं उनकी माताओं का जीवन बचाता है, महिलाओ के लिए बेहतर मजदूरी एवं रोजगार, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों का विरोध करना, हमे उनके आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोझ नाजुक कंधो पर डालने से पहले एक बार जरुर सोचना चाहिये | लडके और लडकियों में कोई भेदभाव न रखना बल्कि समानता को बढ़ावा देना, हमे अपनी बेटियों पर गर्व करना और पराया धन की मानसिकता का विरोध करना साथ ही बालिका जन्म पर खुशियां व उत्सव मनाना | विडियो व रोल प्ले के माध्यम से भी उन्हें जागरूक किया गया |
ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड संस्था की तरफ से आज सभी मेघावी छात्राओ को रिवॉर्ड किट देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया ताकि शिक्षा में उनकी रूचि और बढे, स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज सिंह, प्रबंधक कुलदीप यादव व परसौजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सराफत खान व सभी शिक्षक स्टाफ ने ममता संस्था के इस कार्यक्रम से बहुत खुश हुए उन्होंने सराहा और कहा किशोरियों के सर्वांगीण विकाश को लेकर ममता संस्था की यह एक बहुत अच्छी पहल है।






