A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया गया है

केंद्र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा प्रदान किया है। गुरूवार को दिल्ली मे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक मे यह फैसला किया गया है। इस आशय की जानकारी केंद्रीय मंत्रि श्री अश्विनी वैष्णव जी ने मीडिया को दी। श्री वैष्णव जी ने कहा कि मराठी पाली प्राकृत आसामी एवं बंगाली भाषा को भी अभिजात भाषा का दर्जा मिला है। केंद्र सरकार के इस निर्णय पर महाराष्ट्र के उप मुख्यंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय कैबिनेट को धन्यवाद दिया। श्री फड़नवीस जी ने कहा कि मराठी के इतिहास मे आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज मराठी भाषा को विशिष्ट भाषा का दर्जा प्रदान करनेका ऐतिहासिक निर्णय लिया है। श्री फड़नवीस जी ने कहा कि राज्य के बारह करोड़ जनता जनार्दन की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का और केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियो का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने ने कहा कि लीला चरित्र, ज्ञानेश्वरी, विवेक सिंधु जैसे पुस्तकों के आधार पर कई विद्वानों ने यह साबित किया कि मराठी एक क्लासिक भाषा है। श्री फड़नवीस ने आगे कहा कि मै महाराष्ट्र और दुनियां भरके मराठी भाषी लोगों को ह्रदय से बधाई देता हूं। मराठी भाषा के विकास के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर अनुदान सहित सभी प्रकार की सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने भी स्वागत किया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!