A2Z सभी खबर सभी जिले की

मरीजो को मिले उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा – एसडीएम राणावत

मरीजो को मिले उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा – एसडीएम राणावत

उपखंड अधिकारी ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानो का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

 

पाली 15 अप्रेल। पाली उपखंड अधिकारी ने बुधवार को विभिन्न चिकित्सा संस्थानो का निरीक्षण कर मरीजो के लिए उच्च स्तरीय समुचित चिकित्सा व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार बुधवार को उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंदोज , पीएएसी गुड़ा एंदला , डेण्डा में औचक निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए ।निरीक्षण के दौरान उन्होने संस्थानों पर हीट वेव , ओपीडी मैं आने वाले लोगों के लिए ठंडा पानी हेतु वाटर कूलर शीतल छाया टीन सेट कुलर दवाइयां भवन स्थित स्टाफ की उपस्थिति फर्स्ट वर्ड और टॉयलेट पानी के टांके की साफ सफाई संस्थागत डिलीवरी टीकाकरण परिवार कल्याण की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सा स्टाफ से चर्चा कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों की जांच एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर डॉ रविंद्र सागीवान, कंपाउंड हेमाराम, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर नत्थू लाल बामनिया व स्टॉफ मौके पर मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!