A2Z सभी खबर सभी जिले की

मस्तूरी थाना से 500 मीटर में मल्हार जाने वाले रोड पर अवैध कबाड़ कारोबार पर जोरोपर है सवाल: कार्रवाई होगा या फिर ऐसा ही चलता रहेगा 

संतनु कुमार कुर्रे रिपोर्टर

मस्तूरी थाना से 500 मीटर में मल्हार जाने वाले रोड पर अवैध कबाड़ कारोबार पर जोरोपर है सवाल: कार्रवाई होगा या फिर ऐसा ही चलता रहेगा

 

बिलासपुर/ मस्तूरी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर, मल्हार जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध कबाड़ कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां प्लास्टिक, पेपर और पुट्ठा की आड़ में चोरी के लोहे और तांबे जैसे कीमती सामान की खुलेआम खरीद-फरोख्त की जा रही है।

 

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर अब इस कबाड़ कारोबार पर संदेह गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि चोरों के लिए यह जगह “सेफ जोन” बन चुकी है, जहां चोरी का माल आसानी से खपाया जा रहा है।

 

अब नजर प्रशासन पर

 

मामले में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या संबंधित थाना इस अवैध कारोबार पर सख्ती से लगाम कसेगा, या फिर लेन-देन और औपचारिक कार्रवाई के बाद मामला दोबारा ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं, लेकिन ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हो पाई।

 

जनता में बढ़ रहा आक्रोश

 

लगातार हो रही अनदेखी से आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों तक ले जाने के लिए बाध्य होंगे।

 

सख्त कार्रवाई की मांग

 

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कबाड़ कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए, संलिप्त लोगों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि चोरी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!