A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

महापौर संजीव सिंह ने कतरास-पचगढी में किया नालियों का शिलान्यास

धनबाद
कतरास

कतरास.धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह मंगलवार को वार्ड नंबर एक तथा तीन में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. पत्रकारों से बात करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के जयंती पर वार्ड नंबर 1 में 48 लाख तथा वार्ड नंबर 3 में 1 करोड़ का नाली निर्माण का कार्य का शिलान्यास किया गया है. शीघ्र ही वार्ड नंबर 3 में दूसरे फेज में एक करोड़ की राशि का नाली निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कतरास के लोगों ने जिस विश्वास और उम्मीद से चुना है. उस पर खरा उतरूंगा. शिलान्यास के बाद महापौर पचगढी बाजार के जल जमाव स्थलों का पैदल निरीक्षण किया. आम लोगों से उनकी समस्याएं सुनी. मौके पर अरुण कुमार चौहान,वार्ड नंबर 3 के पार्षद रागिनी गुप्ता, वार्ड नंबर 2 के पार्षद मो शहाबुद्दीन, वार्ड नंबर 4 के पार्षद छोटू सिंह, वार्ड नंबर 1 के पार्षद डॉ मधुमाला, प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, मुन्ना सिद्दीकी, शालिनी गुप्ता, तापस दे,मो आमिर रईस, सचिन आलम, क्यूम खान आदि उपस्थित थे.

Back to top button
error: Content is protected !!