

महराजगंज।
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
महराजगंज।01सितम्बर 2025।
महाराजगंज।जिले की सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाएं अपनी लंबित मांगों को लेकर 8 सितंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन की अगुवाई आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती कर रही हैं।
सोमवार को हुई बैठक के बाद संगठन ने इस प्रदर्शन की जानकारी जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को एक सूचना पत्र के माध्यम से दी है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।प्रदर्शन का मुख्य लक्ष्य आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान है। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें उनकी प्रमुख मांगों को रखा जाएगा। इन मांगों में बेहतर वेतन, नियमितीकरण और अन्य कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं शामिल हो सकती हैं।हाल ही में हुई बैठक में सदर ब्लॉक अध्यक्ष राजमती, सदरून, आयशा बेगम और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हों।यह प्रदर्शन सरकार का ध्यान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनकी लंबे समय से लंबित मांगों की ओर आकर्षित करने का एक प्रयास है।




